Lok Sabha Election 2024- पहाड़ चढ़ने के प्रयास में पंक्चर हुई सपा की साइकिल, मंडी और कांगड़ा सीट से छह बार लड़ा था चुनाव

हंसराज सैनी, मंडी।Himachal Lok Sabha Election 2024: पहाड़ चढ़ने के प्रयास में समाजवादी पार्टी (सपा) की साइकिल हमेशा पंक्चर हुई है। मंडी और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में सपा ने छह बार चुनाव लड़ा। भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशियों को टक्कर देना तो दूर क

4 1 24
Read Time5 Minute, 17 Second

हंसराज सैनी, मंडी।Himachal Lok Sabha Election 2024: पहाड़ चढ़ने के प्रयास में समाजवादी पार्टी (सपा) की साइकिल हमेशा पंक्चर हुई है। मंडी और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में सपा ने छह बार चुनाव लड़ा। भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशियों को टक्कर देना तो दूर की बात रही सपा प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए थे।

loksabha election banner

हमीरपुर और शिमला संसदीय क्षेत्र में सपा अपने प्रत्याशी उतारने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। सपा के टिकट पर साल 1996 में मंडी संसदीय क्षेत्र में भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष गंगा सिंह ठाकुर ने चुनाव लड़ा था। वह साल 1977 में जनता पार्टी के टिकट पर विजयी हुए थे।

साल 1980 के चुनाव में करना पड़ा हार का सामना

साल 1980 के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। करीब 16 वर्ष बाद दोबारा वह अपनी किस्मत आजमाने चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया था। उन्हें मात्र 6460 वोट ही मिले थे। गंगा सिंह ठाकुर अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए थे। इसी चुनाव में कांगड़ा के किले में सेंध लगाने के लिए साइकिल उतारी थी।

चौधरी हरदयाल को अपना प्रत्याशी बनाया था। मंडी की तरह कांगडा में भी साइकिल की हवा निकल गई थी। चौधरी हरदयाल को 8020 मत मिले थे।

सपा ने चौधरी हरदयाल पर जताया भरोसा

साल 1998 के चुनाव में सपा ने यहां अपना चेहरा बदल शक्ति चंद चौधरी को मैदान में उतारा था। उनका प्रदर्शन चौधरी हरदयाल से भी खराब रहा था। शक्ति चंद चौधरी को 3899 वोट मिले थे। 1999 के चुनाव में सपा ने फिर चौधरी हरदयाल पर भरोसा जताया था।

साल 2004 में चुनाव में सपा ने बदला चेहरा

उनकी झोली में मात्र 1991 मत आए थे। अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए थे। 2004 के चुनाव में सपा ने फिर चेहरा बदला था। रोशन राणा को टिकट दिया था। वह 7092 मत प्राप्त कर पाए थे।

साल 2014 के चुनाव में सपा की पिछले चुनावों से अधिक दुर्गति हुई थी। परवेश यादव काे अपना प्रत्याशी बनाया था। उन्हें मात्र 808 मत ही मिले थे। लोकसभा के अलावा सपा ने हिमाचल विधानसभा के चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमाने का प्रयास किया लेकिन साइकिल कहीं नहीं दौड़ पाई थी।

यह भी पढ़ें-Himachal में फिल्म सिटी का सपना पूरा करेंगी कंगना, पूर्व CM शांता कुमार बोले- प्रदेश में एक नया उद्योग होगा विकसित

यह भी पढ़ें-Himachal Politics: 'खौफ के साये में जी रहा हिमाचल...', BJP नेता राजीव बिंदल बोले- बदमाशों को मिल रहा सरकार का संरक्षण

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Punjab News: अमृतसर में अकाली दल को लगा बड़ा झटका, तलबीर गिल साथियों सहित AAP में हुए शामिल

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर लोकसभा क्षेत्र (Amrisar Lok Sabha Seat) में आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी मजबूती मिली है। वहीं अकाली दल को बड़ा झटका लगा है। शिरोमणि अकाली दल बादल के अमृतसर दक्षिण से हलका प्रभारी तलबीर गिल शुक्रवार क

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now